अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024: नई सूची में नाम देखें, Abua Awas Yojana List

Share

Abua Awas Yojana List:- झारखंड सरकार द्वारा गरीब वर्ग के लोग अथवा जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है उनके लिए अबुआ आवास योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को तीन कमरों वाला पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। ताकि बिना किसी परेशान के राज्य के नागरिक पक्का मकान प्राप्त कर अपना जीवन व्यतीत कर सके। अगर आप भी झारखंड के निवासी है और अपने इस योजना के तहत आवेदन किया है तो आप के लिए खुशखबरी है क्योंकि झारखंड सरकार द्वारा Abua Awas Yojana List 2024 जारी कर दी गई है।

अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 में आप अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जिसके लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Abua Awas Yojana List से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Abua Awas Yojana List 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पक्का मकान दिलाने के लिए अबुआ आवास योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सभी जाति वर्ग के लोगों को बिना किसी भेदभाव के तीन कमरों का पक्का मकान दिया जाएगा। सरकार की तरफ से इस योजना के तहत पाक का मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के संचालन हेतु 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक 8 लाख गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

अगर आपने भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया है तो आप  Abua Awas Yojana List 2024 में अपना नाम घर बैठे ऑनलाइन अपने लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से चेक कर सकते हैं। अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल होता है तो आपको झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों वाला पक्का मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अबुआ आवास योजना लिस्ट के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामAbua Awas Yojana List
योजना का नाम  अबुआ आवास योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा  
लाभार्थी  राज्य के गरीब परिवार
उद्देश्य  गरीबों को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि  2 लाख रुपए
लिस्ट देखने की प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://sarkaraapkedwar.jharkhand.gov.in/
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ayushman Card Download:आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन, डाउनलोड

harkhand Abua Awas Yojana List का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना लिस्ट को जारी करने का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के गरीब नागरिकों को जिन्होंने इस योजना के तहत आवेदन किया है उन्हें ऑनलाइन लिस्ट में नाम चेक करने की सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि बिना किसी समस्या के उन सभी लोगों को तीन कमरों वाला पक्का मकान प्रदान किया जा सके जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है या वह अपनी गरीबी के कारण पक्का मकान बनाने में असमर्थ है। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को साकार किया जा सकेगा। साथ ही झारखंड राज्य को एक मजबूत राज्य बनाया जा सकेगा।

योजना के अंतर्गत 31 लाख से अधिक आवेदन किए गए

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर ने बताया है कि अबुआ आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए अब तक 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त किया जा चुके हैं जिनमें से 29. 97 लाख आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं इन आवेदनों में से लगभग 1 लाख आवेदन पत्र डुप्लीकेट प्राप्त हुए है।

Abua Awas Yojana List 2024 के लाभ एवं विशेषताएं 

  • अबुआ आवास योजना के माध्यम से राज्य के सभी जरूरतमंद परिवारों को कच्चे मकान से पक्के मकान की व्यवस्था की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से पात्र परिवार को तीन कमरों वाला पक्का मकान तैयार करके दिया जाएगा।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 
  • इस योजना के संचालन हेतु सरकार द्वारा 15,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2024 में 2 लाख परिवारों को तीन कमरों वाले पक्के आवास उपलब्ध कराएं जाएंगे।
  • बिना किसी भेदभाव के सभी जाति वर्ग के लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।  

झारखंड अबुआ आवास योजना लाभार्थी सूची

  • कच्चे घरों में रहने वाले परिवार
  • आवास योजना एवं निराश्रित परिवार
  • प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार
  • विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के परिवार
  • कानूनी तौर पर  किए गए बंधुआ मजदूर एवं ऐसे परिवार
  • ऐसे परिवार जिन्हें  केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित आवास योजना का लाभ नहीं मिला हो। 

Abua Awas Yojana List के लिए पात्रता

  • आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले परिवार के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • आयकर दाता परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

अबुआ आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जॉब कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे चेक करें?

अगर आप Abua Awas Yojana List में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से घर बैठे ऑनलाइन लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको नए पेज पर Abua Awas Yojana List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर अपने जिला, ब्लाक और गांव के नाम का चयन करना होगा।
  • चयन करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 आ जाएगी।
  • अब आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल होगा तो आपको इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। 

FAQs

अबुआ आवास योजना क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को अबुआ आवास योजना के तहत 3 कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा।

Abua Awas Yojana List कैसे चेक करें?

Abua Awas Yojana List आप घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चेक कर सकते हैं। 

Leave a Comment