CTET Admit Card 2024: सीबीएसई सीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Share

CTET Admit Card 2024 OUT: सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

CTET Admit Card 2024 OUT :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देश भर के 284 शहरों में CTET 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है।

CBSE CTET दो पालियों में परीक्षा

सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 और 2 अलग-अलग दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे। सीटीईटी पेपर 1 पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि सीटीईटी पेपर 2 दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 

CBSE CTET Hall Ticket ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • ‘सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद एडमिट कार्ड पर सभी विवरण चेक करें।
  • सीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment